फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव की बदहाली पर फूटा इनेलो का गुस्सा, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुरानी कचहरी से लघु सचिवालय तक गुड़गांव की बदहाली और फसल बीमा योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से गुड़गांव का हाल बेहाल होता जा रहा है। जिस जिले के राजस्व से पूरे प्रदेश का विकास होता है आज वही उपेक्षित है।  

प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत ने किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनविरोधी सरकार है। गुड़गांव में हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, डेवलपमेंट टैक्स सहित कई अन्य प्रकार के टैक्स लगाकर सरकार इस शोषण करना चाहती है।
विज्ञापन


गोपीचंद गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुड़गांव के लोगों को स्मार्ट सिटी का सब्जबाग दिखाकर बरगलाया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि महाजाम और जलभराव का होना गुड़गांव की बदहाली का सबसे बड़ा प्रमाण है। 

इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं था। फिर भी प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। लोकसभा व  विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जिस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का दम भर रही थी अब सत्ता मिलते ही इस पर खामोश हो गई है। यह किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। 
 
गुड़गांव की बदहाली और फसल बीमा योजना के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

जिसमें गुड़गांव में मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, गली, शिक्षा, चिकित्सा व कानून-व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की गई। गुड़गांव में महाजाम और जलभराव की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग न्यायधीश से कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें