चुनाव की तारीख नजदीक आते ही इनेलो की अंतर्कलह सामने आने लगी हैं। पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किनारा करके बगावती तेवर अपना लिये हैं।
ऐसे नेतागण पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बगावती सुर अपनाकर दूसरे उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने में जुटे हुऐ हैं। बागी नेतागण पार्टी उमीदवार के खिलाफ विभीषण बनकर राजनीतिक समीकरण बिगाड़ सकते हैं। जिससे इनेलो उम्मीदवार को करारा झटका लग सकता हैं।
हांलाकि इनेलो प्रत्याक्षी मूकदर्शक बनकर समर्थन जुटाने में लगे हुऐ हैं। किन्तु बागी नेतागण उनके खेल को बिगाड़ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि कई समर्थक चाटुकारिता के बल पर इनेलो उम्मीदवार को सब्जबाग दिखा रहे हैं। किन्तु असलियत इससे परे है।
सोहना विधानसभा सीट पर इनेलो प्रत्याक्षी राव किशोर यादव खेमें में बगावती बीज पनपने लगे हैं। जो इनेलो उम्मीदवार के लिए खतरे की घण्टी हैं। इनेलो उम्मीदवार खेमे के दर्जनों नेतागण एवं समर्थक अन्दरूनी तौर पर दूसरे प्रत्याशियों का राग अलापने लगे हैं।
जिनमें हल्का इनेलो प्रधान सतबीर पहलवान भाजपा उमीदवार चौ0 तेजपाल तंवर का खुले आम प्रचार करके लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा कई पार्षद व समर्थकों ने भी राव किशोर यादव से कन्नी काट कर पाला बदल लिया हैं जिसके चलते इनेलो प्रत्याशी की स्थिती नाजुक होने लगी हैं।
विदित हैं कि इनेलो प्रत्याशी राव किशोर यादव को टिकट मिलने से गुर्जर समाज के करीब आधा दर्जन नेतागण पूर्व में ही रालाफ हो गऐ हैं। जो टिकट न मिलने से खफा थे।
इसके अलावा दर्जनों इनेलो प्रत्याशी समर्थकों ने भी धीरे धीरे किनारा करना शुरू कर दिया हैं। जिससे इनेलो उमीदवार की स्थिती डांवाडोल होने लगी हैं किन्तु चाटुकार तक भी दंभ ठोंकने में लगे हैं।
जबकि स्थिती अब हास्यापद बनने लगी हैं ऐसा होने से इनेलो उम्मीदवार राव किशोर यादव को अपनी प्रतिष्ठा बचाना टेढी खीर हैं बागियों के चलते चुनाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इनेलो उम्मीदवार के बागी नेताओं के चक्रव्यूह में फंसने के आसार प्रबल रूप से मुखर होने लगे हैं।