फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में वर्षों से कार्यरत पात्र संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर महापौर प्रवेश वाही ने आयुक्त संजीव खिरवार को पत्र लिखा है। उन्होंने ए, बी व सी श्रेणी के स्वीकृत एवं रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत संविदा कर्मियों के एकमुश्त नियमितीकरण पर कार्ययोजना 15 दिन में मांगी है।
महापौर ने कहा कि कई कर्मचारी नियमित पदों के अनुरूप काम कर रहे हैं और आयु सीमा पार कर चुके हैं, इसलिए उनके अनुभव व योगदान को देखते हुए भविष्य सुरक्षित किया जाना चाहिए। पात्रता व दस्तावेजों की जांच के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि नियुक्ति अवैध न हो। जहां नियमित पद न हों, वहां सुपरन्यूमरेरी पद सृजन की संभावना तलाशने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, सेवानिवृत्ति तक सेवा, समान वेतन, महंगाई भत्ता, अवकाश व कल्याण सुविधाओं पर विचार करने का सुझाव दिया गया है। पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांतों व भर्ती नियमों के अनुरूप होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें