दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस में बुधवार रात को खलबली मच गई। पुलिस कंट्रोल रूम को करीब सवा आठ बजे सूचना मिली कि मेट्रो में हथियारबंद चार आतंकी घुस गए हैं। वे बदरपुर लाइन पर लाजपत नगर जाने वाली मेट्रो में सफर कर रहे हैं।
तुरंत ही पुलिस अधिकारियों समेत भारी संख्या में कमांडो मौके पर पहुंच गए। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन को घेर लिया गया। मेट्रो कुछ देर स्टेशन पर ही रुकी रही। पुलिसकर्मियों ने ट्रेन व स्टेशन के अंदर करीब तीन घंटे तक चेकिंग की।
जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली।