सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों को वायुसेना में करियर के प्रति जागरूक करने के लिए इंडक्शन पब्लिसिटी एक्जीबिशन व्हीकल का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर वायुसेना के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी जानकारियां दीं। इंडक्शन पब्लिसिटी एक्जीबिशन व्हीकल का निर्माण 2015 में किया गया था। इसका उद्देश्य वायुसेना से संबंधित विभिन्न जानकारियां देना था।
कार्यक्रम में इंडियन एयरफोर्स के डायरेक्ट पर्सनल ऑफिसर-3 के ग्रुप कैप्टन एम. सभरवाल ने विभिन्न फाइटर प्लेन जैसे जगुआर, मिग-27, मिग-29 व मिराज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य किसी भी सैन्य सेवा के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर एमिटी के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।