सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को डॉक्टर ने बूरी तरह जले बच्चे को दवाई देकर लौटा दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा सुबह खाना बनाते समय कढ़ाई में खौलते तेल में गिर गया। जिसके बाद बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
सेक्टर 62 में रहने वाले राहुल का एक साल का बेटा बुधवार सुबह खेलते हुए रसोई में जा पहुंचा। इस बीच कढ़ाई में खौलता हुआ तेल मासूम के ऊपर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
आरोप है कि जब बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों ने परिजनों को पर्ची बनाकर सर्जन के पास जाने की बात कही। जब परिजन सर्जन के पास पहुंचे तो सर्जन ने बच्चे को देखे बिना दवाई देकर घर लौट जाने को कहा गया।