फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में छात्रों को कॅरियर के अवसरों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने इंडस्ट्री-एकेडमिया कनेक्ट-26 का आयोजन किया, जिसमें उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को कॅरियर अवसरों से रूबरू कराया। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्रों के साथ 25 से ज्यादा कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ और जामिया के पूर्व छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

डीन प्रो. मोहम्मद शरीफ ने उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद की जरूरत बताई। प्लेसमेंट सेल निदेशक प्रो. राहेला फारूकी ने इंटर्नशिप और उद्योग आधारित प्रोजेक्ट बढ़ाने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनवर शहजाद सिद्दीकी ने एनईपी और कौशल विकास पर बल दिया। छात्रों ने करियर, भर्ती प्रक्रिया और इंटर्नशिप से जुड़े सवाल पूछे। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन संजय पांडे मुख्य अतिथि और एनआईटी जालंधर के पूर्व निदेशक प्रो. मोइनुद्दीन अतिथि रहे। समन्वय प्रो. माजिद जमील ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें