फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान हत्याकांड: दूसरे से दोस्ती के शक में इन्फ्लुएंसर युवती की हत्या का शक, डेढ़ साल से दोनों थे दोस्त

Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार रात छात्रा मुस्कान की घर में घुसकर हत्या हुई। जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पर दोस्ती के शक में हत्या का आरोप है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुस्कान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या करने वाला आरोपी अभी पकड़ से दूर है। पुलिस की कई टीम आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तलाश कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। आशंका है कि दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार शाम 7.24 बजे तिलक नगर थाना पुलिस को महावीर नगर में एक लड़की को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल मुस्कान को उसके परिवार वाले जनकपुरी के अमर लीला अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। 

पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां निरीक्षण कर साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि घटना के समय मुस्कान घर से अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी उस पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि मुस्कान दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग से स्नातक दूसरे वर्ष की छात्रा थी। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का काम भी करती थी। वह अपनी मां, दो बहनों और भाई के साथ महावीर नगर में रहती थी। उसने बताया कि उसकी बहन पास के ही इलाके में रहने वाले आकिब उर्फ इमरान नाम के एक लड़के को जानती थी। इमरान जिम ट्रेनर था, जहां मुस्कान जाती थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी। भाई ने इमरान पर उसकी हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भागता हुआ कैद हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की धर-पकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और टीमें दिल्ली और एनसीआर में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी ड्रग एडिक्ट और उस पर दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग एडिक्ट है और उस पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का भी एक मामला दर्ज है। मृतका के एक दोस्त ने बताया कि आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने के लिए उसे पकड़ लेता था। बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था। मुस्कान के परिवार वालों ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

चैट से हुआ हत्या के कारणों का खुलासा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि घटना के समय मुस्कान की मां सब्जी लेने के लिए घर से बाजार गई थी। जबकि उसकी एक बहन अनामिका मॉडलिंग शूट के लिए अपनी एक और बहन के साथ चंडीगढ़ पंजाब गई थी। आरोपी अपने साथ ही चाकू लेकर आया। मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था। दरवाजे पर कोई जबरदस्ती के निशान नहीं मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी मुस्कान का फोन लेकर भाग गया। जिसे वह कुछ दूर जाने के बाद फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया। फोन में दोनों के बीच हुए चैट मिले हैं, जिसमें दूसरे लड़के से बात-चीत को लेकर इमरान के साथ विवाद का पता चला था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि इमरान अपने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सेवन जोन नाम के जिम में ट्रेनर का काम करता था। ड्रग एडिक्ट हाेने की वजह से उसने करीब डेढ़ माह पहले खुदकुशी का प्रयास किया था। जिसके बाद जिम ने उसे काम से निकाल दिया था। तब से वह बेरोजगार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें