फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: रामलीला पात्रों के शृंगार 20% तक महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला में इस्तेमाल होने वाली पोशाक, मुकुट और आभूषणों के दाम 20 फीसदी तक बढ़े, मंचन को भव्य बनाने के लिए थ्रीडी पर्दों की बढ़ी मांग
विज्ञापन


चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। रामलीला की तैयारियों के बीच महंगाई का असर धार्मिक आयोजनों पर दिख रहा है। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के शृंगार में इस्तेमाल पोशाक, मुकुट, गदा, धनुष और आभूषणों की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। कच्चे माल की बढ़ी लागत का असर बाजार पर पड़ रहा है, जिससे समितियों का बजट प्रभावित हुआ है। कई समितियां खर्च और भव्यता में संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं।
अब बड़े सेट की जगह थ्रीडी पर्दों का इस्तेमाल बढ़ा है, जिससे कम लागत में आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, रावण की पोशाक और आभूषण का सेट पिछले साल से महंगा हुआ है। इसके बावजूद समितियां श्रद्धालुओं को भव्य रामलीला का अनुभव देने के लिए नए विकल्प अपना रही हैं।
विज्ञापन


इस साल लगभग सभी प्रकार की शृंगार सामग्री महंगी हुई है। पोशाक और आभूषण के कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के साथ ऑनलाइन भुगतान पर लगने वाला शुल्क भी व्यापारियों के लिए अतिरिक्त खर्च बनकर उभरा है।
-राहुल कुमार कारोबारी


पिछले साल रावण की पोशाक और आभूषण का सेट करीब 2500 रुपये में बिकता था, जिसकी कीमत इस बार बढ़कर 3000 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह अन्य पात्रों के शृंगार में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विनय जैन कारोबारी
-

राम-सीता विवाह से लेकर वनवास व लंका दहन जैसी प्रस्तुति सेट लगा कर दिखाई जाती थी। महंगाई को देखते हुए इस बार रामलीला को थ्रीडी पर्दे से आयोजन किया जा रहा है।
-ब्रह्मपुरी स्थित शिव मंदिर प्रधान जीएल शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें