फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दूध के हर घूंट पर महंगाई की मार, बढ़ी आम आदमी की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूध महंगा, राजधानी के घरों का बिगड़ा बजट, आम आदमी परेशान
विज्ञापन

दूध के दाम बढ़ने से महिलाओं और नौकरीपेशा वर्ग की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार से अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होते ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। ऐसे में दूध की बढ़ी हुई कीमतों पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। दूध की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर घर का बजट संभालने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है। परिवार का मासिक खर्च पहले ही बढ़ चुका है और अब दूध महंगा होने से परेशानी और बढ़ गई है। मुनिरका में रहने वाली गृहिणी शिवानी ने बताया कि हर महीने किसी न किसी चीज के दाम बढ़ जाते हैं। पहले गैस महंगी हुई, फिर सब्जियां और अब दूध भी महंगा हो गया। बच्चों की जरूरत की चीजों में कटौती भी नहीं कर सकते। वहीं, संगम विहार में रहने वाली पिंकी ने बताया कि उनके घर में रोज करीब तीन लीटर दूध की खपत होती है। महीने का खर्च पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है। अब दूध के कारण अलग से दो सौ रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


चाय और मिठाई कारोबार पर भी पड़ेगा असर : दूध की कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। चाय, मिठाई और डेयरी उत्पादों से जुड़े दुकानदारों के अनुसार, दूध की कीमत बढ़ने से उनकी लागत बढ़ जाएगी। जंतर मंतर पर चाय की दुकान चलाने वाले रमेश ने बताया कि पहले ही चीनी और गैस महंगी हो चुकी है। अब दूध के दाम बढ़ गए हैं। अगर इसी तरह खर्च बढ़ता रहा तो चाय की कीमत बढ़ानी पड़ सकती है। वहीं, कनॉट प्लेस के एक मिठाई कारोबारी विजय गुप्ता ने बताया कि दूध महंगा होने से पनीर, खोया और मिठाइयों की लागत भी बढ़ेगी। इस कारण हम आने वाले समय में मिठाइयों के दाम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें