फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रिपल आईटी दिल्ली में बनेगा इंडस्ट्री 4.0 सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंटर में भविष्य की इंडस्ट्री और ऑटोमेशन पर रहेगा फोकस
विज्ञापन


- आईआईआईटी दिल्ली दो दिवसीय वार्षिक अनुसंधान नवाचार और इन्क्यूबेशन को शोकेस करने जा रहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईआईटी दिल्ली जल्द ही एक इंडस्ट्री 4.0 सेंटर तैयार करने जा रहा है। यह रिसर्च सेंटर भविष्य की इंडस्ट्री और ऑटोमेशन पर फोकस करेगा। साथ ही ट्रिपल आईटी दिल्ली इस सप्ताह दो दिवसीय वार्षिक अनुसंधान नवाचार और अपने इन्क्यूबेशन को शोकेस करने जा रहा है। इसमें फैक्लटी और छात्रों की ओर से तैयार अनुसंधान को प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन का विषय बिल्ड फॉर इंडिया रखा गया है।
भविष्य की इंडस्ट्री कैसी होगी और ऑटोमेशन पर आधारित रिसर्च सेंटर से पहले कैंपस में इंटेलिजेंट (स्मार्ट) प्रोडक्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को खोलने पर काम शुरू किया जा चुका है। इस सेंटर में उन स्मार्ट प्रोडक्ट को लांच करने पर काम किया जा रहा है जो लोगों के काम आएं। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से इसकी शुरुआत की गई है। ट्रिपल आईआईआईटी के निदेशक रंजन बोस ने कहा कि यदि हम इंडस्ट्री 4.0 के लिए काम नहीं करेंगे तो हम विकसित भारत की बात ही करते रह जाएंगे। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने दो दिवसीय (15 व 16 मार्च) को वार्षिक अनुसंधान व इन्क्यूबेशन को प्रस्तुत करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन शोकेस रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को स्वचालित करने और अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देने पर प्रकाश डालेगी। इसके अलावा भारत एआई रिसर्च इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन शोकेस में भविष्य को आकार देने में स्वदेशी एआई समाधानों के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। इसमें 5 जी और 6 जी प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें