फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैक्ट्री हमारी और वसूली आपकी'

Wed, 01 Jan 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के इतिहास में पहली बार औद्योगिक सेक्टरों से पार्किंग वसूली का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने फेस वन, टू और थ्री में तमाम फैक्ट्रियों के आगे पार्किंग ठेका उठा दिया है, जिसकी वजह से उद्यमियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में प्राधिकरण सीईओ को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। शहर की सड़कों को पार्किंग में तब्दील करके यहां पर ठेका उठाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


कॉमर्शियल सेक्टरों में होने वाली पार्किंग वसूली औद्योगिक और संस्थागत सेक्टरों तक पहुंच चुकी है। नोएडा इंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के महासचिव वीके सेठ ने इस संबंध में प्राधिकरण सीईओ रमा रमण को पत्र लिखकर अवैध वसूली रोकने की मांग की है।

उनका कहना है कि फैक्ट्री हमारी है और वसूली प्राधिकरण करवा रहा है, जो गलत है। औद्योगिक सेक्टरों में पार्किंग माफिया सक्रिय होकर पर्ची काट रहे हैं। इसकी वजह से कई बार दिक्कत आ चुकी है।

एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन का कहना है कि सेक्टरों के कोने पर, ग्रीन बेल्ट और सड़क की चौड़ाई के हिसाब से प्राधिकरण पहले ही अतिरिक्त शुल्क वसूल कर चुका है।
विज्ञापन


औद्योगिक सेक्टरों में पार्किंग वसूली पूरी तरह से गलत है। फैक्ट्रियों के आसपास पार्किंग वसूली का विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गे झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं। औद्योगिक सेक्टरों से पार्किंग वसूली नहीं रोकी गई तो सभी उद्यमी मिलकर प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें