फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंद्रप्रस्थ अपोलो पर लगा किडनी की अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप, एनओटीटीओ ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Tue, 05 Dec 2023 05:55 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

एनओटीटीओ के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय अंग और टिशू प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ किडनी के खरीद-फरोख्त के लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। एनओटीटीओ ने दिल्ली सरकार से मामले की जांच कराने और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एनओटीटीओ ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले अपोलो ने इन आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एनओटीटीओ के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। दोषी मिलने पर मानव अंग और टिशू प्रत्यारोपण अधिनियम (टीएचओटीए) 1994 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है। 

डॉ. कुमार ने पत्र में एक मीडिया रिपोर्ट को भी संदर्भित किया है, जिसमें दिल्ली के अपोलो अस्पताल और डॉ. संदीप गुलेरिया पर किडनी रैकेट चलाने में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जिसमें म्यांमार के जरूरतमंद लोगों को लाभ के लिए उनके अंग बेचने के लिए लुभाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें