फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गाजियाबाद नहीं आएगी इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस

Sun, 15 Mar 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ रेल मार्ग पर रविवार को हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इस रूट पर नागल टपरी और देवबंद के बीच तीन सब-वे निर्माण के लिए रविवार को साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। इसकी वजह से गाजियाबाद स्टेशन पर चार ट्रेनें नहीं आएंगी।

कोचुवली-देहरादून (12287) और इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317) 15, 22 और 29 मार्च को तिलक ब्रिज से ही शामली की ओर डायवर्ट कर दी जाएंगी।

दिल्ली जाने वाली ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर (54472), कालका-दिल्ली पैसेंजर (54304) को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इससे गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा, दिल्ली, हापुड़, मेरठ के हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बीच रास्ते रोकी जाएंगी कई ट्रेनें
दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर-नागल के बीच 75 मिनट रोका जाएगा।
देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को टपरी में 60 मिनट रोका जाएगा। जबकि हापुड़ और बुलंदशहर से गुजरने वाली सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस 40 मिनट सहारनपुर में रुकेगी।

बरेली इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें लेट
कोहरे का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला नहीं रुका। शनिवार को दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे लेट रही।

इसे शाम 5:20 गाजियाबाद पहुंचना था, लेकिन शाम छह बजे यह नई दिल्ली से रवाना हो सकी और करीब 6:45 बजे गाजियाबाद पहुंची। बीते कई दिनों से बरेली इंटरसिटी दोनों ओर से दो से तीन घंटे लेट चल रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दरभंगा-दिल्ली सुपरफास्ट  पौने दो घंटे, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल 5:10 घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 1:10 घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 5:15 घंटे, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 7:35 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 1:45 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 7:10 घंटे लेट रही। रेलवे अधिकारी भी ट्रेनों के लेट होने का ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें