फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-फ्रेंच आधुनिक नृत्य महोत्सव शुरू

Sat, 12 Apr 2014 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक नृत्य की बारीकियों को समेटे इंडो-फ्रेंच आधुनिक नृत्य महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। ‘डांस डायलॉग’ नाम से आयोजित महोत्सव में आधुनिक नृत्य की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


पहले दिन ‘ब्लैक पल्प’ नृत्य का प्रदर्शन हुआ। इसमें ब्लैक पल्प नाम का कोरियोग्राफर अपने चार शागिर्दों के लिए खुद ही संगीत तैयार करता है।

फिक्की के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार मार्टिन हैरिग और लायर स्पैक्टर शामिल रहे। इसमें आधुनिक नृत्य के क्षेत्र में भारत और फ्रांस की नृत्य कलाओं को करीब लाने की कोशिश की गई। दूसरी बार हो रहा ‘डांस डायलॉग महोत्सव’ सात राज्यों में 11 से 29 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें