फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम के फ्लैट में सिलेंडर फटा, तीन झुलसे

Tue, 27 Oct 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायखंड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी की 10वीं मंजिल स्थित कपड़े की फैक्ट्री में केमिकल गर्म करने के दौरान सोमवार शाम को सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के धमाके और आग से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 10 कर्मचारी बाहर की ओर भागे। इस दौरान तीन गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


सोसायटी के कुछ बहादुर युवकों ने तीनों झुलसे कर्मचारियों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

न्यायखंड स्थित आम्रपाली विलेज के 10वें फ्लोर स्थित अतुल आनंद के फ्लैट संख्या 1003 में शर्मिता रॉय एक्सपोर्ट के कपड़ों की फैक्ट्री चलाती हैं। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे यहां 10 कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक कर्मचारी ड्राइंगरूम स्थित हॉल में गैस जलाकर केमिकल गर्म कर रहा था। अचानक गैस लीकेज से आग लगी और सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाके के साथ ही भगदड़ मच गई।

लोगों ने तुरंत घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने धमाके में झुलसे तीनों कर्मियों मनोज (40), शहनाज (30) और एक अन्य को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

तीनों की हालत गंभीर बनी है। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ अक्षय रंजन शुक्ला ने बताया कि आग लगने का कारण सिलेंडर फटना लग रहा है। जांच जारी है।

एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि फ्लैट में फैक्ट्री कैसे चल रही थी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सोसायटी का फायर फाइटिंग सिस्टम फेल है। बिल्डर की लापरवाही के चलते घटना हुई है।

गेट बंद होने से लगा जाम
सोसायटी के अंदर फायर ब्रिगेड होने के चलते बाहर से आने वाली गाड़ियों को बाहर ही रोक दिया गया। इसी दौरान लोग आफिस से घरों को लौट रहे थे। इसके चलते आम्रपाली विलेज वाली रोड से काला पत्थर मेन रोड तक जाम लग गया।

इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। घटना के दौरान ही रेजिडेंट्स के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कुछ रेजिडेंट्स ने सारी गलती बिल्डर की बताई। जिस पर दूसरे पक्ष ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी।

बिल्डर ने दी सफाई
आम्रपाली के डायरेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि दो माह पहले रेजिडेंट्स के साथ हुई मीटिंग में वह मेंटनेंस उनको हैंडओवर करना चाहते थे। मगर रेजिडेंट्स ने मेंटेनेंस लेने से इंकार कर दिया। उन्हें किसी अवैध फैक्ट्री की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें