फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: सऊदी अरब के चार शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें 17 अक्तूबर तक रद्द, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

Tue, 13 Oct 2026 10:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उड़ानें रद्द रहने से सऊदी अरब जाने और वहां से भारत आने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइन ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली सभी उड़ानें 17 अक्तूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी करते हुए कहा कि वे उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही अपने यात्रा की योजना बनाएं। एयरलाइन के अनुसार, उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी उड़ान का ताजा अपडेट जरूर जांचना चाहिए। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों से संबंधित जानकारी के लिए इंडिगो के आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें, ताकि किसी भी बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।

विज्ञापन


उड़ानें रद्द रहने से सऊदी अरब जाने और वहां से भारत आने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा संबंधी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें