फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दर्शन को जा रहे दंपति की कार पलटी, मौत

Wed, 15 Mar 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से इंडिगो कार पलट गई। कार में सवार दंपत्ति की मौत हो गई पांच लोग घासल हैं। परिवार के लोग हापुड़ से राजस्थान में मोहन बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


मानेसर थाना पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराने के साथ अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हापुड़ (यूपी) निवासी जयभगवान अपनी पत्नी परमीता और दो माह की बच्ची दिशा के साथ साढू मेरठ (यूपी) निवासी प्रवीन, उसकी पत्नी बबीता और छह वर्षीय तान्या और सात वर्षीय लवी के साथ इंडिगो कार से मोहन बाबा के धाम राजस्थान जा रहे थे।

को जब उनकी कार एनएच-8 पर पचगांव के पास फौजी ढाबा के पास पहुंची ही थी। अज्ञात वाहन ने प्रवीन की कार को बगल से टक्कर मार दी जिससे प्रवीन का कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन


जिससे कार में बैठे सभी लोगों को गंभीर चोट लगी। हादसें के बाद आसपास के लोगों ने सभी को पास के एक  निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्रवीन और उसकी पत्नी बबीता को मृत घोषित कर दिया।

जयभगवान, परमीता, दिशा, लवी और तान्या को गंभीर चोट लगी है। उसी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने जय किशोर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें