फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रत्याशी का समर्थन करने पर कर दी पिटाई, भाजपा नेता का धमकी वाला ऑडियो हुआ वायरल

Wed, 15 Mar 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : getty
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में दूसरे प्रत्याशी के लिए प्रचार करना समर्थक को महंगा पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र में एक भाजपा नेता ने होली के दिन एसपी समर्थक व उसके परिजन के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान नेता के साथ उसका गनर भी मौजूद था। वहीं एक अन्य व्यक्ति से फोन पर उक्त नेता ने समर्थक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। धमकी का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं मिली है। 

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को होली के दौरान दादरी के ब्रह्मपुरी निवासी उक्त नेता ने कालका मंदिर के पास रहने वाले सपा समर्थक के साथ मारपीट की। घर के बाहर शोर सुनकर बीच बचाव करने आई पत्नी से भी नेता ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए झड़प हुई थी। उस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी।

मतगणना के बाद पड़ी होली में दोनों आमने-सामने पड़ गए। घटना के बाद उक्त नेता से एक व्यक्ति की बातचीत का ऑडियो टेप वायरल हो गया है। जिसमें आरोपी नेता समर्थक को एक सप्ताह के अंदर मारने की धमकी देता सुनाई पड़ रहा है। 

होली के दिन शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट का मामला हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया,  जिसके चलते कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

- संजय त्यागी, दादरी कोतवाली प्रभारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें