भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह दिल्ली में गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि केंद्र सरकार गांधी परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को मिली एसपीजी सुरक्षा को वापस ले लिया है।
गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर मंगलवार को भी लोकसभा में जमकर बहस हुई थी। कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले के आधार पर केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा था।