अमेरिका में हार्वी चक्रवात से प्रभावित टेक्सास की एक झील से निकाली गई 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की यहां अस्पताल में मौत हो गई। छात्रा को अन्य भारतीय छात्र के साथ झील से नाजुक हालत में निकाला गया था। छात्र की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
Harvey
दिल्ली की रहने वाली छात्रा शालिनी सिंह टेक्सास के एएंडएम यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। उसे लेक ब्रायन से अन्य भारतीय छात्र निखिल भाटिया के साथ नाजुक हालत में बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
3 of 5
हार्वे चक्रवात
वह दोनों पिछले शनिवार को वहां तैरने गए थे। भाटिया की मौत 30 अगस्त को अस्पताल में हो गई थी। जबकि शालिनी की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
4 of 5
हार्वे चक्रवात
उसे रविवार रात मृत घोषित किया गया। शालिनी का छोटा भाई और उसके मामा दिल्ली से 30 अगस्त को यहां आए थे और अंतिम समय में उसके साथ थे।
शालिनी ग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में डिग्री हासिल करने के बाद पिछले महीने ही यहां दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम की पढ़ाई करने आई थी। वाणिज्य दूतावास के सूत्रों के अनुसार, शालिनी का अंतिम संस्कार अगले सप्ताह मंगलवार या बुधवार को किया जाएगा।