फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-बिहार के लिए विशेष ट्रेनें: दिल्ली और आनंद विहार से मिलेगी गाड़ी, टिकट के लिए देखें ट्रेन संख्या और तारीख

Fri, 20 Nov 2026 08:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा और गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल व पुरानी दिल्ली के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 21 से 26 नवंबर के बीच होगा। इनमें अनारक्षित और विशेष ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने इनके प्रस्थान, आगमन और ठहराव का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
बिहार-यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा और गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल व पुरानी दिल्ली के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 21 से 26 नवंबर के बीच होगा। इनमें अनारक्षित और विशेष ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने इनके प्रस्थान, आगमन और ठहराव का शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार-यूपी वालों को मिलेगी सुविधा
उत्तर रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें छपरा और गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल और पुरानी दिल्ली के लिए संचालित होंगी। इनके चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों का संचालन 21 से 26 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा।

कब कहां से चलेगी कौन सी ट्रेन?
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05057/05058 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित विशेष ट्रेन छपरा से 22 और 25 नवंबर को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 23 और 26 नवंबर को रवाना होगी। छपरा से ट्रेन रात नौ बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव गोरखपुर, सीतापुर और मुरादाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। वापसी में ट्रेन आनंद विहार से रात 8:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:10 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

कहां होगा किस ट्रेन का ठहराव?
वहीं, ट्रेन संख्या 05013/05014 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष ट्रेन छपरा से 21 नवंबर को शाम पांच बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रास्ते में गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05019/05020 गोरखपुर-पुरानी दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह 21 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में लखनऊ और कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होगा। वापसी में यह ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें