फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा में जहर: ग्रैप-3 हटते ही जहरीली हुई वायु, 15 केंद्रों पर एक्यूआई 300 पार; ये इलाका सबसे प्रदूषित

Fri, 20 Nov 2026 07:05 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

ग्रैप-3 हटने के बाद दिल्ली की हवा फिर खराब हो गई है। शहर के 15 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार दर्ज किया गया। सिरीफोर्ट में सबसे ज्यादा 354 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा में जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ग्रैप-3 की पाबंदियां हटने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। इससे पहले 17 नवंबर को राजधानी का औसत एक्यूआई घटकर 204 पर आ गया था। इसे ही देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी थीं। हालांकि, इसके बाद हवा की गुणवत्ता में फिर गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


दिल्ली में एक्यूआई 300 के पार
राजधानी के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सिरीफोर्ट में सबसे अधिक 354 एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। पूसा (आईआईटीएम) में 348, चांदनी चौक में 336, डीटीयू में 332 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 331 एक्यूआई दर्ज हुआ। इन केंद्रों पर भी हवा बहुत खराब श्रेणी में रही।

15 केंद्रों पर इतना है एक्यूआई 
इसके अलावा आईटीओ में 331, नॉर्थ कैंपस में 327, सीआरआरआई मथुरा रोड में 323, एनएसयूटी जाफरपुर में 319, पंजाबी बाग में 317, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 315, टॉकीटोरा गार्डन में 312, आया नगर में 310, शादिपुर में 303 और आईआईटी दिल्ली में 302 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी केंद्रों पर हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। अधिकतर निगरानी केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आनंद विहार में 288, वजीरपुर में 290, नरेला में 290, नांगलोई में 289, मुंडका में 288 और नेहरू नगर में 281 एक्यूआई रहा। वहीं, लोदी रोड में सबसे कम 160 और आईएमडी लोदी रोड में 166 एक्यूआई दर्ज हुआ। दोनों केंद्रों पर हवा मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन


सड़कों की सफाई और निर्माण स्थलों पर सख्ती के निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को सड़कों, फुटपाथों और सड़क के बीच बने हिस्सों की मशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव और धुलाई तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों पर भी जांच बढ़ाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर हरी जाली, बैरिकेड और हवा रोकने वाले पर्दे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि धूल रोकने के उपाय केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहने चाहिए।

प्रमुख आंकड़े
कुल निगरानी केंद्र: 59
पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध: 57 केंद्र
बहुत खराब श्रेणी (एक्यूआई 301-400): 15 केंद्र
खराब श्रेणी (एक्यूआई 201-300): 38 केंद्र
मध्यम श्रेणी (एक्यूआई 101-200): 4 केंद्र
सबसे अधिक एक्यूआई: सिरीफोर्ट, 354
सबसे कम एक्यूआई: लोदी रोड, 160
प्रमुख प्रदूषक: ज्यादातर केंद्रों पर पीएम 2.5

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें