फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 14 अगस्त को चलेगी स्वर्णिम भारत यात्रा ट्रेन, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने का शानदार मौका

Mon, 04 Aug 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्वर्णिम भारत यात्रा नामक यह डीलक्स एसी ट्रेन 14 अगस्त को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह नौ रात और दस दिनों की विशेष यात्रा होगी जिसमें देश के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) देशवासियों को भारत की आजादी के संघर्ष, सांस्कृतिक धरोहरों और आध्यात्मिक स्थलों से रूबरू कराने के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है। स्वर्णिम भारत यात्रा नामक यह डीलक्स एसी ट्रेन 14 अगस्त को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह नौ रात और दस दिनों की विशेष यात्रा होगी जिसमें देश के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुताबिक, यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस यात्रा के जरिए पर्यटक स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति और आस्था से जुड़े उन स्थलों को देख सकेंगे जो भारत की पहचान हैं। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है बल्कि युवाओं और आम नागरिकों को भारत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से गहराई से जोड़ना भी है। यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए खास मौका है जो आरामदायक यात्रा के साथ देशे के गौरवशाली अतीत को नजदीक से देखना चाहते हैं।

प्रमुख गंतव्य और दर्शनीय स्थल

  • अहमदाबाद: साबरमती आश्रम, साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर, पाटन की रानी की बावड़ी।
  • केवड़िया: विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण।
  • पुणे: आगा खां पैलेस, शिवाजी महाराज का लाल महल, कस्बा गणपति मंदिर व भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • छत्रपति संभाजीनगर : अजंता और एलोरा की यूनेस्को विश्व धरोहर गुफाएं, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग।
  • झांसी और ओरछा: ऐतिहासिक किले और विरासत स्थल।

यह रहेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी--शुल्क (प्रति व्यक्ति)
प्रथम श्रेणी कूपे-1,01,430-
प्रथम श्रेणी केबिन-94,845
द्वितीय श्रेणी एसी-81,675
तृतीय श्रेणी एसी-71,585

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें