फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन बदले रूट से चलेगी, यहां जानिए क्या रहेगी राह

Thu, 28 May 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पहले रद्द की गई ट्रेनों को अब बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन अप और डाउन ट्रेन है। 

विज्ञापन


दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। पहले इन तारीखों पर ट्रेनों को रद्द करने की सूचना दी गई थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अब इन्हें परिवर्तित रूट पर चलाने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली ट्रेन (संख्या 04081) है। 29 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अब रद्द नहीं होगी। इस ट्रेन का रूट परिवर्तित किया है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली से गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन-अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। 

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 28 मई को एक ट्रेन दिल्ली से शाम 18:15 बजे रवाना होगी। वहीं, दूसरी ट्रेन दिल्ली से 30 मई को शाम 18:15 बजे रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें