फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को दिवाली गिफ्ट: कई ट्रेनों का संचालन फिर होगा शुरू, 15 अक्तूबर से चरणबद्ध तरीके से की जाएंगी बहाल

Tue, 14 Oct 2025 04:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फिलहाल कुछ गाड़ियां छोटे रूट पर चलेंगी, जैसे बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी विवेक एक्सप्रेस को लुधियाना तक सीमित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें लुधियाना, अमृतसर, अंबाला या जालंधर कैंट से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। इन ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Train Demo - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने कई रद्द ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से ग्वालियर तक बढ़ा दिया है। यह फैसला दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, पुनः शुरू की जा रहीं प्रमुख ट्रेनों में नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नांदेड़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस, साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और कोटा, इंदौर, दुर्ग और पठानकोट से चलने वाली शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।

फिलहाल कुछ गाड़ियां छोटे रूट पर चलेंगी, जैसे बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी विवेक एक्सप्रेस को लुधियाना तक सीमित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें लुधियाना, अमृतसर, अंबाला या जालंधर कैंट से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। इन ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 14212/14211 नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस को 16 से 30 अक्तूबर तक ग्वालियर तक चलाया जाएगा। वापसी यात्रा 17 से 31 अक्तूबर तक ग्वालियर से ही प्रारंभ होगी। नए शेड्यूल के अनुसार, 14212 नई दिल्ली-आगरा छावनी-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 5:40 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर सुबह 9:35 बजे आगरा छावनी पहुंचेगी।

इसके बाद यह धौलपुर, मुरैना होते हुए ग्वालियर तक जाएगी। 14211 ग्वालियर-आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 1:00 बजे ग्वालियर से चलेगी। रेलवे ने कहा है कि यह व्यवस्था सीमित अवधि के लिए की गई है ताकि भीड़ का दबाव कम हो सके और यात्रियों को सुविधा भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें