एक साथ तीन तलाक दिए जाने को मुस्लिम पुरुष के लिए दंडनीय अपराध घोषित करने वाला अध्यादेश पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए। कानून मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
संसद में तीन तलाक विधेयक लटका होने के चलते तीसरी बार लाया गया मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकार संरक्षण) अध्यादेश राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को इस अध्यादेश को हरी झंडी दिखाई थी।