फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ढाका में भारतीय कराटे टीम का दबदबा, अनिकेत गुप्ता ने जीता लगातार नौवां पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं दक्षिण एशियाई कैडेट, जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप में भारत ने जीते कई स्वर्ण-रजत-कांस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित 10वीं दक्षिण एशियाई कैडेट, जूनियर, अंडर-21 एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। 15 से 19 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में दमदार खेल दिखाया।
सीनियर पुरुष टीम काता में अनिकेत गुप्ता, अबाब सांगडो, ख्योदा तालिक व ताई बेंगडे ने स्वर्ण जीता। बाबी वर्मा पायडिपाटी, चेतन भट्ट, दीया पंवार, यश सिंह, विवान आहूजा, वनीश्री प्रिया, आनंदी गर्ग व फॉस्टिना मैरी फर्नांडो सहित कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। भारतीय दल ने सीनियर, जूनियर, कैडेट व अंडर-21 वर्गों में रजत व कांस्य पदक भी अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के कप्तान अनिकेत गुप्ता ने सीनियर पुरुष टीम काता में स्वर्ण जीतकर दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में लगातार नौवां और 2014 से अब तक 13वां पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। उनके नाम अब नौ स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य है। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी एशियाई व विश्व चैंपियनशिप में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें