घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर जांच शुरू की। घर की छानबीन करने के दौरान पुलिस ने पाया कि घर का सामान अस्त व्यस्त है। अलमारी खुली हुई है। घर से दो मोबाइल फोन और 19 लाख के गहने व 11 लाख रुपये गायब हैं। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
महिला के साथ ही आया था हत्यारा
सूत्रों का कहना है कि हत्यारा मीनू जैन के साथ रात में उसके घर आया था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मीनू रात में कहीं से अपने घर आई। उस समय उसके साथ एक युवक भी था। लोगों ने युवक को पहली बार उसके साथ देखा था। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है।
सोसाइटी में डर का माहौल
मीनू जैन की हत्या के बाद सोसाइटी में डर का माहौल है। परिवार वालों के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाले लोग घटना पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पूरी सोसाइटी में सन्नाटा छाया हुआ है। लोग बता रहे हैं कि मीनू का स्वाभाव काफी अच्छा था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनकी हत्या होने से लोग अचंभित हैं।