फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Day 2018: स्थापना दिवस पर वायुसेना ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत, देखें वीडियो

Mon, 08 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
वायुसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस है, इसको लेकर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना ने विभिन्न प्रदर्शन के जरिए दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराया। सुबह 8 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम की  शुरुआत आकाशगंगा टीम ने की। जिस समय पैरा जंपर्स 8000 फीट की ऊंचाई से उतरे तो परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। आज हमारे वायुसेना की ताकत पूरी दुनिया देख रही है। अलग-अलग दल अपने-अपने करतब दिखा रही हैं। जैसे हॉक हेलिकॉप्टर और एयर वारियर ड्रिल टीम के हैरतअंगेज  करतब देख दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
विज्ञापन


विंग कमांडर दीपक शर्मा व आलोक यादव के नेतृत्व में पैरा जंपर्स ने मिलकर अलग रंग के पैराशूट से तिरंगे की संरचना और स्काई डाइविंग के कई करतब दिखाए। समारोह में वायुसेना, थल सेना और जल सेना के प्रमुख ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है। एयरफोर्स-डे परेड में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा देश के लिए उत्कर्ष सेवा देने के लिए करीब 48 जवानों को सम्मानित किया। 

इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

वायुसेना दिवस के चलते हिंडन एयरबेस वाली रोड पर वाहनों चालकों को जाम से जूझना पड़ सकता है। सुबह पांच से अपराह्न दो बजे तक इस पर रूट डायवर्जन रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर के एयरफोर्स के अधिकारी और वीवीआईपी सोमवार को हिंडन एयरबेस पहुंचे। यातायात को संभालने के लिए सुबह से पुलिसकर्मी, वायु सेना के जवान और सिविल डिफेंस के वालंटियर तैनात हैं। 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी ने बताया कि हिंडन एयरबेस पर आठ अक्तूबर को वायु सेना दिवस मनाने के चलते सोमवार सुबह पांच से नौ बजे तक और फिर 11 से अपराह्न दो बजे तक डायवर्जन रहेगा। वाहन हिंडन एयरबेस की ओर नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन

- फोटो : पीटीआई
भोपुरा से हिंडन एयरफोर्स नागद्वार आने वाले सभी वाहन करनगेट चौकी चौराहा से बीकानेर गोलचक्कर होते हुए मोहन नगर से निकलेंगे। राजनगर एक्सटेंशन से हिंडन नागद्वार होते हुए भोपुरा जाने वाले सभी वाहन करहेड़ा कट से अर्थला यू टर्न से मोहन नगर की ओर भेजे जाएंगे। 

मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स और करनगेट से नागद्वार के बीच वाहन नहीं चल सकेंगे। सोमवार होने के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहेगा।

इससे सड़कों पर जाम लग सकता है। परेड देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर से वीवीआईपी समेत कई स्कूलों के बच्चे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें