फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने जीती एशियन खो-खो चैंपियनशिप 

Tue, 12 Apr 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई एशियन खो-खो चैंपियनशिप का खिताब लेकर सोमवार को लौटी भारतीय टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। भारतीय टीम में शामिल लड़कियों ने फाइनल में बांग्लादेश को 26-16 से हराकर अपने देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर बांग्लादेश, तीसरे पर नेपाल और चौथे स्थान पर श्रीलंका की टीम रही।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय शिविर का आयोजन सेक्टर-37 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ था। जिसमें देशभर से आई 25 लड़कियों में से 15 लड़कियों का चयन भारतीय टीम में किया गया। चैंपियनशिप से स्वर्ण पदक जीतकर सभी खिलाड़ियों की वापसी डीएवी स्कूल में ही हुई। यहां से वे अपने प्रदेश के लिए मंगलवार को रवाना होंगी।

भारतीय टीम के कोच सुमित भाटिया ने बताया कि टीम में सभी  खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम की कप्तान सुप्रिया व हरियाणा की मुकेश ने सबसे अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप चैंपियनशिप जीतना हैं, जोकि यूपी आजमगढ़ में अक्टूबर में आयोजित होगी। टीम को जीत की बधाई स्कूल की प्रधानाचार्य व खो-खो फडरेशन की तरफ से दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें