फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच की सुरक्षा में लगा सिपाही जख्मी

Mon, 13 Oct 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दरियागंज में शनिवार रात बाइक सवार ने एक सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वहीं, हादसे से टूटे सिपाही के घुटने का ऑपरेशन किया गया है। पुलिस के अनुसार, नबी करीम थाने में तैनात सिपाही सरूप सिंह गली नंबर 5 महावीर पार्क बहादुरगढ़, झज्जर का रहने वाला है।

शनिवार रात वह भारत और वेस्टइंडीज के मैच में उसकी ड्यूटी फिरोजशाह कोटला मैदान पर थी। देर रात वह दरियागंज थाने की कैंटीन में जा रहा था।

अंबेडकर बस स्टॉप के पास सड़क पार करने के दौरान दरियागंज से राजघाट की ओर जा रहे बाइक सवार बुराड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने उसे टक्कर मार दी। सिपाही की शिकायत पर दरियागंज थाना पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें