नूरां बहनों ने एंफी थियेटर में बांधा समा
एंफी थियेटर में पंजाब राज्य की ओर से आयोजित रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम में नूरां बहनों से समां बांध दिया। दमादम मस्त कलंदर, कमली, पटाखा गुड्डी, दुनिया मतलब दी और फकीरा जैसे अपने कई लोकप्रिय गीतों को सुनकर थियेटर में मौजूद श्रोता गदगद हो गए। उनका उत्साह देखने लायक था। ‘दमादम मस्त कलंदर’ गीत के साथ तो सैकड़ो लोगों लोगों ने एक साथ तालियां बजाकर नूरां बहनों का साथ दिया और उनका मनोबल बढ़ाया।
भीड़ ने तोड़े रिकार्ड, 82000 लोग पहुंचे
ट्रेड फेयर में जुटी भीड़ ने इस साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। शुक्रवार को करीब 82 हजार लोगों ने मेले का भ्रमण किया। बीते शनिवार को करीब 80 हजार लोग मेले में पहुंचे थे। शनिवार और रविवार को मेले में इससे भी अधिक भीड़ जुट सकती है। शुक्रवार को मेले में पंजाब और पश्चिम बंगाल दिवस था। इस दौरान इन दोनों राज्यों के पवेलियन की रौनक अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा थी। पश्चिम बंगाल पवेलियन में दोपहर राज्य की उद्योग मंत्री शशि पांजा और उद्योग सचिव वंदना यादव भी मौजूद रहीं।