इस्राइल और हमास के बीच लगातार युद्द जारी है। युद्ध के बीच दुनिया के कई देशों ने गाजा के लोगों के लिए मदद सामग्री भेजने की अपील की थी। इसके बाद अब भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए मदद भेजी है।
फलस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई है। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।