फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया रबर एक्सपो 2026: तीसरे दिन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, कलर्स ऑफ इंडिया ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
- बी2बी बैठकों और वैश्विक भागीदारी से बढ़ीं निवेश व साझेदारी की संभावनाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन भारत मंडपम में व्यापारिक गतिविधियों में तेज उछाल देखने को मिला। देश-विदेश से आए खरीदारों और प्रदर्शकों के बीच बी2बी बैठकों, व्यापारिक पूछताछ और संभावित सौदों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे आयोजन को नई ऊर्जा मिली। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस एक्सपो में ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल और औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदर्शनी में अत्याधुनिक मशीनरी, कच्चे माल और नवीन प्रोसेसिंग तकनीकों का व्यापक प्रदर्शन किया गया, जिससे उद्योग जगत में सहयोग और निवेश की नई संभावनाएं मजबूत हुईं।
भारतीय कंपनियों ने अपनी निर्माण क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, वहीं विदेशी प्रतिनिधियों ने भारतीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। इससे वैश्विक साझेदारी और निर्यात के नए रास्ते खुलने के संकेत मिले। इस दौरान लक्जमबर्ग के भारत में राजदूत क्रिश्चियन बीवर ने भी एक्सपो का दौरा किया। दिनभर की व्यावसायिक गतिविधियों के बाद शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “कलर्स ऑफ इंडिया” ने माहौल को जीवंत बना दिया। मशहूर गायक रोहनप्रीत सिंह और उनके बैंड की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपो के चेयरमैन विपन मेहता ने बताया कि तीसरे दिन का मुख्य फोकस व्यापारिक सौदों पर रहा, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वहीं, चीफ कन्वीनर संजीव सिक्का ने इसे भारतीय मैन्युफैक्चरिंग क्षमता पर बढ़ते वैश्विक भरोसे का संकेत बताया। एरिया के अध्यक्ष अनय गुप्ता के अनुसार, यह आयोजन उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर भविष्य की नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें