फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: आपातकालीन तैयारियों पर दिल्ली में बैठक, सीएम रेखा ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ की चर्चा

Sat, 10 May 2025 11:17 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दिल्ली में आपातकालीन तैयारियों पर है। तैयारियों पर चर्चा के लिए सभी विभागाध्यक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है। शनिवार को सरहद पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की। भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। वहीं, दिल्ली को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दिल्ली में आपातकालीन तैयारियों पर है। तैयारियों पर चर्चा के लिए सभी विभागाध्यक्षों को बुलाया गया है। 

 

आतंकियों के ठिकाने तबाह होने से बौखलाया है पाकिस्तान
पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी। 6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके अगले दिन यानी 8 मई को पाकिस्तान ने नापाक हरकत की। सरहद पर तेजी से हालात बदले। पाकिस्तान जंग पर आमादा हो गया। गुरुवार को दोपहर 2:34 बजे यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। यही नहीं, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि 9 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों की ओर करीब 500 ड्रोन दागे, जिन्हें लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप से लेकर गुजरात के कच्छ इलाके तक 24 जगहों पर देखा गया। इनमें से करीब 50 ड्रोन को एयर डिफेंस गन ने नष्ट कर दिया, जबकि करीब 20 को सॉफ्ट किल के जरिए मार गिराया गया। ज्यादातर ड्रोन हथियारों से लैस नहीं थे। ड्रोन में कैमरे लगे थे और संभवतः वे अपने ग्राउंड स्टेशनों पर फुटेज रिले कर रहे थे। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया, जो बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें