फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त पर दिल्ली मेट्रो के इन 4 स्टेशनों पर आवाजाही रहेगी बंद, 14 अगस्त से पार्किंग पर रोक

Tue, 13 Aug 2019 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाएं किसी तरह प्रभावित नहीं होंगी। डीएमआरसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 15 अगस्त के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी लेकिन वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों पर कुछ पाबंदी होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ के कुछ चुनिंदा द्वार से ही स्टेशन के अंदर प्रवेश और निकासी होगी। अन्य द्वार पूरी तरह से बंद रहेंगे।

15 अगस्त पर मेट्रो स्टेशन भले ही खुले रहें लेकिन 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से ही सभी स्टेशनों के बाहर पार्किंग बंद हो जाएगी। वाहन पार्किंग की व्यवस्था 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें