कोतवाली अंतर्गत एक कालोनी में ससुर ने बेटे की पत्नी के साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर ससुर एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता ने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर महिला आयोग से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले उसकी हत्या भी करा सकते हैं।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 11 साल कोतवाली क्षेत्र की लंकापुरी कॉलोनी में हुई थी। पति हापुड़ में स्थित एक कंपनी में नौकरी करते है?। इस कारण वह 15 से 20 दिन में घर आते हैं।
आरोप है कि 11 दिसंबर को वह कमरे में टीवी देख रही थी। इसी बीच उसका ससुर कमरे में आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर ससुर ने पीड़िता को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।
शोर मचाने पर ससुराल पक्ष के अन्य लोग कमरे में आ गए। पीड़िता ने बताया कि ससुर एवं अन्य लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने महिला आयोग से शिकायत की है। महिला आयोग के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।