नक्सल समर्थकों से संबंध रखने के आरोप में घर में नजरबंद किए गए गौतम नवलखा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर बेरिकेडिंग कर दी गई। बुधवार को दिनभर रिश्तेदार या अन्य किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घर के बाहर तैनात किए गए हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गौतम नवलखा नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के पास आर-3 नेहरू विहार, कालकाजी में रहते हैं। नक्सल समर्थकों के आरोप में हाईकोर्ट ने उन्हें अगले आदेश तक घर में ही नजरबंद रखने के आदेश दिए हैं।