तपिश बढ़ने के साथ ही राजधानी में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात अलग-अलग तीन जगहों पर भीषण आग लग गई। आनंद पर्वत पर प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई। वहीं, लोनी रोड पर शराब की दुकान व गोदाम में आग लग गई।
दूसरी ओर दिलशाद गार्डन में पैकिंग मैटेरियल के गोदाम में भी आग लग गई। गनीमत यह रही कि तीनों ही हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जता रही है। मामले की छानबीन जारी है।
पुलिस के मुताबिक पहले हादसे में शुक्रवार रात 2:53 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि आनंद पर्वत स्थित गली नंबर-10 में एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे में दो लोग फंस गए।