फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS विमल कुमार के ठिकानों पर IT का छापा, कोठी के पीछे बने गार्डन में चला तलाशी अभियान

Thu, 25 May 2017 05:45 PM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
vimal kumar
आईएएस अफसर विमल कुमार शर्मा ने सेक्टर-50 स्थित अपनी कोठी के पीछे गार्डन बना रखा है। आयकर अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले गार्डन में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्हें शक था कि कोठी के पीछे कोई रास्ता न हो या फिर कहीं पैसे तो ठिकाने नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में नई और पुरानी करेंसी बरामद

2 of 7
vimal kumar
आयकर अधिकारियों की टीम पूरा होमवर्क करके कोठी पर पहुंची थी। प्रदेश में सपा सरकार के वक्त से ही यहां की रेकी शुरू हो गई थी। नोटबंदी के बाद अधिकारियों ने और ज्यादा जानकारियां जुटानी शुरू कर दी थी। टीम सुबह इसलिए पहुंची थी कि दंपति घर मिलेंगे, लेकिन दोनों वहां नहीं थे। बताया जा रहा है कि ममता शर्मा अस्वस्थ हैं, जिस कारण उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 7
vimal kumar
इधर, प्राधिकरण के अधिकारियों के आवास शहर के पॉश सेक्टरों में हैं, जिसमें सेक्टर-50 और सेक्टर-51 प्रमुख हैं। सेक्टर-50 में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी यशपाल त्यागी की कोठी पर 20 अप्रैल को आयकर टीम ने छापा मारा था।

4 of 7
vimal kumar
ग्रेटर नोएडा के एसीईओ एवं आईएएस अधिकारी विमल कुमार शर्मा और उनकी पत्नी एआरटीओ मेरठ के सेक्टर- 50 स्थित आवास और सेक्टर- 62 स्थित आवास पर बुधवार सुबह छापा मारा।
विज्ञापन

5 of 7
vimal kumar
बताया जाता है कि सेक्टर-62 में विमल कुमार शर्मा के पुत्र रहते हैं। कार्रवाई में गाजियाबाद और नोएडा आयकर विभाग की करीब 12 से 15 अधिकारी शामिल रहे। आयकर अधिकारियों के मुताबिक इन अधिकारियों के खिलाफ काले धन और बेनामी संपत्ति की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन

6 of 7
आईएएस विमल कुमार शर्मा का पैतृक आवास - फोटो : अमर उजाला
आयकर अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी कर्रवाई में काफी मात्रा में नई और पुरानी करेंसी व जेवरात बरामद हुए हैं। साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी आयकर अधिकारियों ने बरामद किए हैं। उनके घर में बने बेसमेंट में भी कई दस्तावेज आयकर विभाग की टीम को मिले हैं। टीम ने विमल शर्मा की सरकारी कार में छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसीओ विमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
हालांकि कार में टीम को कोई दस्तावेज नहीं मिले। आयकर की टीम आईएएस अधिकारी विमल कुमार शर्मा को अपने साथ लेकर भी गई। विमल कुमार शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा के बैंक खातों की भी जांच की गई। बताते हैं कि सेक्टर-128 में उनके फार्म हाउस पर भी टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें