फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने बाथरूम की दीवारें तोड़ खंगाली थीं फाइलें, रविंद्र तोंगड़ के लॉकर की हो सकती है जांच

Mon, 24 Sep 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Ravindra Tongar
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व जीएम रविंद्र तोंगड़ के घर चार दिन की छापेमारी के दौरान आयकर की टीम ने बाथरूम की दीवारें भी तोड़ दी थीं। टीम को आशंका थी कि इसके अंदर भी फाइलें व महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।

विज्ञापन

 
पूर्व जीएम के यहां मंगलवार को शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार देर रात तक चली। इस दौरान टीम ने घर के कोने-कोने को छान मारा। सूत्र बताते हैं कि छापेमारी के दौरान प्राप्त ज्यादातर संपत्तियों के दस्तावेजों पर पूर्व जीएम जवाब नहीं दे सके। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में करीब 11 वर्ष की नौकरी में अर्जित संपत्ति का ब्योरा न दे पाने से फंस सकते हैं। दूसरी तरफ तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे, तो उनके लॉकरों को भी आयकर की टीम खंगाल सकती है। 

दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में औद्योगिक जमीन का लैंडयूज बदलकर बिल्डरों को आवंटित करने के मामले में भी रविंद्र तोंगड़ आरोपी हैं। उनके अलावा प्राधिकरण के 25-26 और भी कर्मचारी व अधिकारी आरोपी हैं। इन सभी केखिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल हैं। अब इस मामले में पूर्व जीएम के अलावा अन्य पर भी शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें