फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट को ठीक करने पहुंचे कर्मचारी, खुद 10 मिनट के लिए हो गए बंद

Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

अभी तक विभिन्न सोसायटियों की लिफ्ट में स्थानीय निवासी के फंसने की घटना हो रही थी, लेकिन रविवार को लिफ्ट को ठीक करने पहुंचे कर्मचारी और ऑपरेटर फंस गए। घटना ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी के सिक्स एवेन्यू के टावर बी की है। जहां लिफ्ट को ठीक करने पहुंचा तकनीकी कर्मचारी, ऑपरेटर और सोसायटी निवासी एक व्यक्ति 10 मिनट तक फंस रहे। सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत बिल्डर से की है।

विज्ञापन

 
लोगों ने बताया कि सोसायटी में लिफ्ट बार-बार खराब हो जाती है। इसकी शिकायत मेंटेनेंस मैनेजर से की गई। जिसके बाद रविवार को लिफ्ट को ठीक करने के लिए कंपनी की तरफ से एक तकनीकी कर्मचारी आया। दोपहर करीब 12:15 बजे तकनीकी कर्मचारी, लिफ्ट ऑपरेटर टावर बी की लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। उनके साथ सोसायटी निवासी प्रणव पटेल भी लिफ्ट में थे। 

पटेल ने बताया कि 15वें फ्लोर पर जाकर लिफ्ट अचानक रुक गई। लिफ्ट ऑपरेटर ने फोन कर नीचे से किसी को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया। तब सभी बाहर निकले और सीढ़ियों से नीचे आए। प्रणव ने बताया कि उसने इसकी वीडियो बना ली, ताकि, बिल्डर को दिखाया जा सके। हालांकि बिल्डर के प्रवक्ता ने इस घटना से इंकार किया है।    

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार को भी फंस गया था एक परिवार 

प्रणव पटेल ने बताया कि शुक्रवार की रात भी लिफ्ट में एक परिवार फंस गया था। शुक्रवार को जब वह ऑफिस से आए थे उसी वक्त उन्हें 12वें फ्लोर पर लिफ्ट फंसे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह ऑपरेटर को बुलाकर लाए  और उसकी मदद से फ्लोर के गेट से डेढ़ फीट नीचे रुकी लिफ्ट से परिवार को खींचकर बाहर निकाला गया।  

सप्ताह में तीन-चार बार हो रही है घटना 
गौड़ सिटी के सिक्स एवेन्यू सोसायटी के लोगों का कहना है कि सोसायटी के विभिन्न टावर में 20 से अधिक लिफ्ट हैं। आरोप है कि सप्ताह में तीन से चार बार लिफ्ट में झटका लगने, गिरने या बंद होने की घटना हो रही है। मेंटेनेंस कर्मचारी से शिकायत की जाती है, लेकिन कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें