फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश बोरे में भर कर नाले में फेंकने वाली कंपनी पर फिर छापा

Thu, 20 Feb 2014 12:29 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बुधवार को जैसे ही यह पता चला कि आयकर विभाग की टीम ने जानी-मानी यूफ्लैक्स कंपनी में छापा मारा है, तो दूसरे औद्योगिक घरानों में हड़कंप मच गया। कई कंपनियों के मालिक और डायरेक्टर तो दफ्तर ही नहीं गए। उद्यमी दिन भर छापे के बारे में एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


नोएडा में उद्यमियों ने आयकर विभाग के छापे के बाद अपने एकाउंट दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। किस समय और किसको लेन-देन में मोटी रकम दी गई, उसकी सही जानकारी के कागजात तैयार करने की चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक करीब दस साल पहले भी इसी कंपनी में आयकर विभाग ने छापा मारा था, तब इसका नाम फ्लैक्स था।

पढ़ें: इनकम टैक्स बचाने के लिए अपनाएं ये 13 उपाय

बताया जा रहा है कि कंपनी में कैश से भरे बोरे रखे थे। जिन्हें निकालने का समय नहीं मिला था और उन्हें नाले में फेंक दिया गया। पास की ही मुर्गा मंडी के दुकानदारों ने नाले में कूदकर काफी पैसे निकाल भी लिए थे। रास्ते से गुजरने वालों ने ये तमाशा देखा।
विज्ञापन


इस वाकये की सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और कैश बरामद किया गया था। बाद में पुलिस ने मार्केट के दुकानदारों के यहां छापा मारकर भी रुपये बरामद किए थे। यह सबकुछ गोपनीय रखा गया था और लिखा-पढ़ी में नहीं लाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें