फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने 36 करोड़ की टैक्स चोरी का पता लगाया

Fri, 25 Oct 2019 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

आयकर विभाग ने 36 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की इस रियल एस्टेट की कंपनी पर टीडीएस डिफाल्ट के जरिये करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने हालांकि कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि टैक्स चोरी के आरोपों से घिरी यह कंपनी दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में कई बिजनेस हाउस, रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट का काम पूरा कर चुकी है। 

आयकर विभाग ने जल्द ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट के समक्ष आपराधिक मुकदमा दर्ज कराएगा। आयकर विभाग की टीडीएस विंग ने इस टैक्स चोरी का पता लगाया है और जल्द ही आरोपी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


टीडीएस और आयकर प्रावधानों के तहत व्यक्ति या कंपनी को वेतन, किराये और ठेकेदारों को भुगतान के मामले में तय समय सीमा में टैक्स चुकाना होता है। ऐसे मामले में दोषी पाए जाने पर सात साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें