फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6000 शहरों में मनाया गया अर्थ ऑवर, राजधानी दिल्ली भी हुई शामिल

Sun, 20 Mar 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अर्थ ऑवर - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों की ओर से शनिवार को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर जरूरी बिजली उपकरण बंद कर अर्थ ऑवर मनाया गया। धरती बचाने के लिए हर वर्ष एक घंटे के लिए अर्थ ऑवर मनाया जाता है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष अर्थ ऑवर के दौरान दिल्ली में 200 मेगावाट की बिजली बचत हुई थी। इस बार भी दिल्लीवालों ने इसमें शामिल होकर 229 मेगावाट बिजली बचाई। बीएसईएस के एरिया में 207 और यमुना पावर के क्षेत्र में 22 मेगावाट बिजली बचाई गई।

बिजली वितरण कंपनी यमुना और राजधानी पावर लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं को इसके प्रति जागरूक करने के लिए एसएमएस और चिट्ठी लिखकर अपील की थी।
विज्ञापन

धरती को बचाने की जिम्मेदारी सबकी है

अर्थ ऑवर - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजली कंपनी ने बिजली बिल के साथ अर्थ ऑवर से संबंधित न्यूज लेटर, करीब 10 लाख उपभोक्ताओं को एसएमएस भेज कर अर्थ ऑवर की जानकारी दी। बिजली कंपनी का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर धरती को बचाने की जिम्मेदारी सबकी है। हम बिजली बचाकर धरती बचाने की एक कोशिश करते हैं।

हर बार की तरह इस बार भी अर्थ ऑवर में राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, लॉस एंजिलिस, लंदन, हांगकांग, सिडनी, रोम, मनीला, सिंगापुर और दुबई समेत विश्व के 6000 से ज्यादा शहरों अपने-अपने शहर के अनुसार रात के साढ़े आठ बजे से लेकर सुबह साढ़े नौ बजे के बीच अर्थ ऑवर मनाया।

अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफएन) का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते इस दौरान अपने घर के गैर जरूरी बिजली चलित उपकरण, लाइट्स को बंद रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें