बेमौसम बरसात और ओले पड़ने का असर केवल गेहूं की खेती पर ही नहीं , बल्कि सब्जियों की फसल पर भी असर पड़ा है। पिछले कुछ ही दिनों में सब्जियों के दामों में करीब पचास फीसदी तक उछाल आ गया है।
आढ़तियों का कहना है कि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाली सब्जियों के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों के मुताबिक, बारिश और ओले का असर मंडियों में अब दिखाई देने लगा है। बारिश और ओले के कहर से फसल बर्बाद हो चुकी है।
सब्जी मंडी में चालीस फीसदी तक दामों बढ़ोतरी तो वीकली मार्केट मंडी में बीस रुपये तक दाम बढ़े हैं। आढ़तियों का कहना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल के शुरुआत में लोकल सब्जियां ही मंडियों में पहुंचती हैं। इन इलाकों में बारिश ने फसल तबाह कर दी है।