फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिमनेजियम और और रॉक वॉटरफॉल का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के ग्वायर हॉल में रहने वाले विद्यार्थियों को अब आधुनिक जिमनेजियम और रॉक वॉटरफॉल की सुविधा मिल गई है। डीयू दक्षिणी परिषद की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी ने इनका उद्घाटन किया और कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देता है।
विज्ञापन

प्रो. अब्बी ने हॉल प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नया जिम छात्रों की फिटनेस को बढ़ावा देगा, जबकि रॉक वॉटरफॉल परिसर की सुंदरता बढ़ाएगा। ग्वायर हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. गजेंद्र सिंह ने इसे वेलनेस सुविधाओं में महत्वपूर्ण विस्तार बताया। इस अवसर पर डॉ. अश्विनी सिवाल, छात्र व स्टाफ मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें