दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की मांग पर उत्तर रेलवे 503 आइसोलेशन कोच उपलब्ध करा रहा है। इनकी क्षमता 8,048 बेड के बराबर होगी। बताया जा रहा है कि यह कोच दिल्ली के नौ अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे।
डीडीएमए की बैठक में हुआ ये फैसला
गौरतलब है कि आज डीडीएमए की बैठक भी हुई जिसमें एलजी अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली में कोरोना के हालातों की समीक्षा की गई। इसमें हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन पर ध्यान बढ़ाने की बात हुई और हालात की गंभीरता को देखते हुए तमाम कदम उठाने की भी सहमति बनी।
1 सितंबर को आए 2300 से ज्यादा मामले
दिल्ली में 15 दिन से कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 59 दिन बाद संक्रमण के 2300 से ज्यादा केस आए हैं। 4 जुलाई के बाद यह दैनिक मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।