फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन पर फिल्मी थीम में रेस्तरां, लुभा रहे हेँ गिफ्ट और कार्ड

Thu, 11 Feb 2016 03:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के युवा फिल्मी अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाने के मूड में नजर आ रहे हैं। खास मौके को देखते हुए रेस्तरां प्रबंधकों ने फिल्मी थीम पर सजावट की है। साथ ही प्रेमियों के लिए नए पैकेज तैयार किए गए हैं। वहीं बाजार में पहली बार पेश किए गए कई नए गिफ्ट और कार्ड भी युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही मॉल्स को भी गुब्बारों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर- 18 के स्थित एक फाइव स्टार होटल से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार वो प्रेमी जोड़ों के लिए पूल के पास भी पार्टी आयोजित कर रहे हैं। यहां पर धीमा म्यूजिक चलेगा। कपल चाहें तो अपने पार्टनर के लिए स्पेशल गाना चलवा सकते हैं। ठंडी हवाओं में डांस करके फिल्मी स्टाइल में वेलेंटाइन डे मना सकते हैं।

इसके लिए 5 हजार का पैकेज रखा गया है। इसके साथ ही 14 हजार के पैकेज में रूम सर्विस और रात के खाने की सुविधा दे रहे हैं। वहीं इसी मार्केट के कई रेस्तरां में अलग अलग थीम पर खास सजावट की गई है। रेस्तरां प्रबंधकों के मुताबिक वेलेंटाइन को लेकर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी की गई है। वहीं वैलेंटाइन डे को लेकर शहर के मॉल्स भी तैयार हो गए हैं। गुब्बारों से सजाए जा रहे हैं। मॉल्स में गुब्बारों से दिल की आकार में गेट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार वैलेंटाइन डे पर स्पेशल कार्ड बनाए गए हैं। जिससे खोलते ही कार्ड की कई लेयर खुलनी शुरू हो जाएंगे। हर लेयर के साथ अलग गाना बजेगा। चाहे तो आप अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड करके कार्ड में डलवा सकते हैं। जब अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे तो खुलते ही ये गाना बजेगा।

सेक्टर- 61 में एक कार्ड शॉप के ऑनर दीपक घई ने बताया कि इस तरह के कार्ड इस बार वेलेंटाइन गिफ्ट के रूप में सबसे ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। इनकी कीमत 1500 रुपये तक है। इसके साथ ही रोटेटिंग हार्ट देकर भी अपने पार्टनर को लुभा सकते हैं। इसमें अपने पार्टनर का फोटो भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें